मोबइल रिपेयरिंग की बात को लेकर हुआ विवाद
- दुकानदार पर चाकू से हमले का मामला
- नाबालिग संरक्षण में सुधारगृह भिजवाया
- रायबहादूर मार्केट के सामने की घटना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मोबइल रिपेयरिंग की बात को लेकर हुआ विवाद। शहर के एमजीएच रोड स्थित रायबहादुर मार्केट के सामने गत सोमवार की शाम को एक मोबाइल रिपेयर दुकानादार पर ग्राहक ने चाकू से हमला किया था।स्कूटी पर आए ग्राहक ने यह हमला किया था। दुकानदार के पसली में चाकू का घाव लगा। पुलिस ने अब प्रकरण में एक नाबालिग को संरक्षण में लेकर उसे बाल संप्रेषण गृह भिजवाया है।
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि रामनगर चौखा निवासी कार्तिक पुत्र राजकुमार सोलंकी मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य करता है। उसकी दुकान रायबहादुर मार्केट में है। उसने महिने भर पहले किसी ग्राहक को मोबाइल रिपेयर कर दिया था। मगर तकनीकि गड़बड़ से मोबाइल फिर से खराब हो गया।
ग्राहक गत सोमवार की शाम को उसकी दुकान पर मोबाइल लेकर वापिस पहुंचा और शिकायत की थी। वहां दोनों में विवाद और बहस हुई थी। बाद में दुकानदार कार्तिक दुकान से पैदल पास में ही मोबाइल का सामान लेने जा रहा था। तब ग्राहक स्कूटी पर अपने साथी संग आया और कार्तिक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी पसली में घाव लग गया।
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि घायल को एमजीएच में भर्ती कराया गया। सीसीटीवी फुटेज आदि जांचने के बाद संदिग्ध की पहचान की गई। पुलिस ने नाबालिग को संरक्षण में लेकर उसे सुधार गृह भिजवाया है।
