भाई की शादी से एक दिन पहले युवक ने की आत्महत्या
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाई की शादी से एक दिन पहले युवक ने की आत्महत्या। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के सोइन्तरा गांव में एक युवक का शव सरकारी ओरण भूमि में बबूल के पेड़ से लटका मिला। एक दिन बाद ही उसके भाई की शादी होने वाली थी।
पुलिस ने बताया कि भैरनगर सोइन्तरा निवासी धर्माराम पुत्र नरसिंगा भील ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। वह गुजरात में अपने बहनोई गेनाराम के साथ मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि धर्माराम के भाई राजूराम की शादी 23 जून को थी, जिसके लिए वह 22 जून को गांव आया था। हालांकि वह शाम तक घर नहीं पहुंचा और परिवार को उसके गांव लौटने की जानकारी नहीं थी।
मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का लिया जायजा
परिवार के किसी सदस्य से उसकी बातचीत भी नहीं हुई थी। शनिवार को कुछ बच्चे बकरियां चराते हुए ओरण क्षेत्र में पहुंचे। वहां उन्होंने एक व्यक्ति को बबूल के पेड़ से लटका देखा। बच्चों ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर दूर से ही शव की पहचान धर्माराम के रूप में की। ग्रामीणों की सूचना पर थानाधिकारी पाना चौधरी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
