देशव्यापी बैंक हड़ताल टली 28 से 30 सितंबर तक बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे
नई दिल्ली/जोधपुर (दूरदृष्टीन्यूज),28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल टल गई है। इसके साथ ही देशभर में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
Jingar Education Committee: 44वाँ प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न
इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार देर रात हुई मैराथन बैठक के बाद हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
यह था मामला
बैंक यूनियनों की मुख्य मांग 5-डे वर्किंग यानी सप्ताह में पांच दिन काम और सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने की थी। इसके अलावा वेतन पुनरीक्षण और अन्य सेवा शर्तों को लेकर भी मांगें लंबित थीं।
सूत्रों के अनुसार बैठक में IBA ने यूनियनों की मांग पर विचार के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया। कमेटी 5-डे वर्किंग की व्यवहार्यता पर रिपोर्ट देगी,जिसके बाद सरकार से अंतिम स्वीकृति ली जाएगी।
आम जनता को राहत
हड़ताल टलने से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। 28 से 30 सितंबर तक सभी सरकारी और निजी बैंक सामान्य समय पर खुलेंगे। कैश जमा- निकासी,चेक क्लीयरेंस, RTGS/NEFT, लोन और अन्य सेवाएं बिना बाधा जारी रहेंगी। त्योहारी सीजन से पहले बैंक बंद होने से व्यापारियों और ग्राहकों में असमंजस था, जो अब दूर हो गया है।
