सफाई कर्मचारी का शव पानी के टांके में मिला, परिजन ने जताया संदेह
- दोपहर बाद उठाया शव
- जांच आश्वासन पर माने परिजन
जोधपुर, शहर के निकट बोरानाडा स्थित नारनाड़ी गांव में हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में सफाई कर्मचारी का शव पानी के टांके में रविवार देर शाम को मिला। परिजन ओसियां से आए और मौत पर संदेह जताया। आज दोपहर में पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत कराया। एक बारगी शव को उठाने का इंकार कर दिया था। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि उसने सुसाइड किया है। जाहिरा शरीर पर कोई चोट के निशान आदि भी नहीं मिले हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आश्वासन पर परिजन शव को उठाने पर राजी हुए।
बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि ओसियां तहसील के भेड़ भाकरी गांव का रहने वाला 22 साल का जोगाराम पुत्र गोरधनराम वाल्मिकी यहां बोरानाडा स्थित नारनाड़ी गांव में एक फैक्ट्री में सफाई का कार्य करता था। वह रविवार की सुबह फैक्ट्री के लिए निकला था। तब शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी पत्नी फैक्ट्री पहुंची। उसका शव वहां फैक्ट्री के पानी के टांके में पड़ा मिला। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची। देर रात तक परिजन जोधपुर पहुंचे और शव को उठाने से इंकार कर दिया और शव को लेकर संशय जताया।
बोरानाडा क्षेत्र में सफाईकर्मी की मौत पर काफी लोग एकत्र हो गए। तब पुलिस के आलाधिकारीगण भी वहां पहुंचे। बाद में परिजन से समझाइश कर मामला शांत करवाया गया। शव का दोपहर में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। जांच आश्वासन के बाद परिजन शव को उठाने के लिए राजी हुए। पुलिस ने आरंभिक जांच में माना है कि जोगा राम ने सुसाइड किया है। शरीर में कोई चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews