नागौरी बेरा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग
नियमित योग करने वाले युवाओं का हुआ सम्मान
जोधपुर (दूरदृष्टीन्यूज), नागौरी बेरा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग। शहर के नागौरी बेरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नवयुवक संघ नागौरी बेरा द्वारा माँ भुवनेश्वरी माता मंदिर प्रांगण में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कच्छवाहा परिवार के सदस्यों,समाज के युवाओं एवं गणमान्य जन ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।
इसे भी पढ़ें –मानसून से पहले पशुओं का टीकाकरण जरूरी
गुरु ने बताई योग मुद्राएं
योग गुरु हर्षित कच्छवाहा ने विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन करते हुए उन्हें करने की सही विधि एवं उनके लाभों की जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य एवं मानसिक शांति के लिए योग के महत्व पर चर्चा की।
नियमित योग से शारीरिक आध्यात्मिक लाभ
नवयुवक संघ के समन्वयक निर्मल कच्छवाहा ने अपने संबोधन में प्रतिदिन योग करने से होने वाले शारीरिक,मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
युवाओं का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान
कार्यक्रम के अंत में नियमित रूप से योग करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन में समाज के युवाओं एवं परिवारजनों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
