योग है जीवन का आधार,इससे मिलता स्वास्थ्य अपार
स्कूल में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),योग है जीवन का आधार, इससे मिलता स्वास्थ्य अपार। सेंट्रल एकेडमी,रातानाडा शाखा में 12 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
इसे भी पढ़िएगा – न्यायाधीशों अधिवक्ताओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास
योग शिक्षक ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाए तथा उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी। योग दिवस का उद्देश्य लोगों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाना है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) है।
शाला प्राचार्या डॉ.पूजा सिंह ने जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मकता लाने के लिए योग का महत्व बताया । सभी ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया।
