अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी मंडलों में हुए वृहद योग कार्यक्रम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी मंडलों में हुए वृहद योग कार्यक्रम। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी मंडलों में हुए वृहद योग कार्यक्रम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान 12 साल विकास के,विश्वास के,जनकल्याण के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर द्वारा शहर के सभी मंडलों में वृहद स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 इसे भी पढ़ें –निजी अस्पताल के चाय केबिन के पास में मिला अज्ञात शव

सभी मंडलों में हुआ योगाभ्यास
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि योग दिवस के माध्यम से स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत निर्माण का संदेश दिया गया। शहर के सभी मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी,जन प्रतिनिधि,विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया।

योग भारतीय संस्कृति की धरोहर
पालीवाल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है,जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज विश्व स्तर पर पहचान मिली है। योग दिवस के माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नियमित योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

अशोक उद्यान में जुटे कई दिग्गज
अशोक उद्यान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल,शिक्षा मंत्री व जोधपुर प्रभारी मदन दिलावर,सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत,पाली सांसद पीपी चौधरी, राज्य सभा सांसद राजेंद्र गहलोत,सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी,जोधपुर विधायक अतुल भंसाली,जीव- जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई,पूर्व राज्य सभा सांसद नारायण पंचारिया, पूर्व जेडीए चेयरमैन डॉ.प्रो.महेंद्र सिंह राठौड़ सहित भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल उपस्थित थे।

12 साल के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जोधपुर शहर में निरंतर सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना,एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान,जनकल्याण शिविर, प्रबुद्धजन सम्मेलन, प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं एवं जिला स्तरीय प्रदर्शनियां आयोजित की जा रही हैं।

सभी मंडलों में युवाओं, महिलाओं की भागीदारी
योग दिवस पर शहर के सभी मंडलों में निर्धारित स्थानों पर कार्यक्रम हुए,जिनमें युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

मंडल अध्यक्षों की रही अहम भूमिका
कार्यक्रमों के सफल आयोजन में लालसागर मंडल-लक्ष्मण सिंह भाटी,महामंदिर-विकास सामरिया, राइकाबाग- रणजीत सिंह ज्याणी,पावटा-उमेश पलिया,त्रिपोलिया-पूजा सुराणा, खाण्डाफलसा-अरविंद पुरोहित, रातानाडा-हरिसिंह पंवार,शास्त्री नगर-अमित सिंघाटिया,प्रताप नगर-भैरूदास वैष्णव,मसूरिया- सुरेश मेघवाल,चौपासनी-हेमंत जानयानी एवं सूरसागर-पंकज भाटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जनकल्याण शिविरों में भी भीड़
12 से 20 जून तक आयोजित जनकल्याण शिविरों में भी आमजन की उत्साहजनक भागीदारी रही। इन शिविरों के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना,पीएम सूर्य घर योजना, लखपति दीदी योजना सहित केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।

कार्यक्रमों में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा,किसान मोर्चा,अनुसूचित जाति मोर्चा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा,ओबीसी मोर्चा एवं अल्प संख्यक मोर्चा के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।