आखलिया चौराहा के पास में मिला वृद्ध का शव

चार दिन पुराना होने से सड़ गया

जोधपुर,आखलिया चौराहा के पास में मिला वृद्ध का शव। शहर के आखलिया चौराहा के पास में शनिवार की शाम को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव तीन चार दिन पुराना होने के साथ सड़ गया था। मृतक वृद्ध है और शरीर में कीड़े पड़ गए थे। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। संदेह है कि गर्मी से उसकी मौत हुई होगी।

यह भी पढ़ें – जेएनवीयू विधि संकाय में एलएलबी में ऑन लाईन प्रवेश आवेदन शुरू

जानकारी के अनुसार आखलिया चौराहा के पास में शनिवार को दिन में एक वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। मृतक बुजुर्ग प्रतीत होने के साथ शव भी तीन चार दिन पुराना लगा है। आस पास के लोगों से भी इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews