शराब ठेका कर्मचारियों पर हमला कर गोदाम में लगाई आग

अंग्रेजी शराब के कार्टन और फर्नीचर जला

जोधपुर,शराब ठेका कर्मचारियों पर हमला कर गोदाम में लगाई आग।शहर के लूणी तहसील के रोहिचाखुर्द गांव में अंग्रेजी शराब ठेका के पीछे रात को सो रहे कर्मचारियों पर तीन चार लोगों ने हमला किया। फिर शराब की दुकान में तोडफ़ोड़ करनेे के साथ गोदाम में आग लगा दी। हमले में ठेके के दो कर्मचारी चोटिल हो गए। नामजद आरोपियों के खिलाफ इस बाबत लूणी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें – रामेश्वर महादेव मंदिर की प्याऊ में लगाया वाटर कूलर

लूणी पुलिस थाने में शुभदंड निवासी जीतूराम पुत्र तिलाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह रोहिचा खुर्द में अंग्रेजी शराब ठेका पर काम करता है। 23 मई की रात को वह ठेका मंगल कर अपने घर चला गया था। ठेके के पीछे बाड़े में कर्मचारी अचल सिंह और ओमाराम सो रहे थे। तब रात पौने बारह बजे सुमेरसिंह,धीरेंद्र सिंह,युवराजसिंह एवं भरत सिंह आदि आए और कर्मचारियों पर जानलेवा हमला किया। हमले में कर्मचारी चोटिल होने के साथ जान बचाकर अपने घर भाग गए। सूचना मिलने पर जीतूराम वहां पहुंचा। तब पता लगा कि शराब की दुकान में तोडफ़ोड़ किए जाने के साथ गोदाम में भी आग लगा दी गई है। जिससे अंग्रेजी शराब के कार्टन के साथ फर्नीचर,फ्रिज आदि जलकर नष्ट हो गए। तकरीबन 3.50 लाख का नुकसान पहुंचाया गया है। लूणी पुलिस ने मामला दर्ज कर अब आरोपियों की तलाश आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews