Doordrishti News Logo

परिवार को बस स्टेण्ड तक छोड़ने गया ऑटो चालक, रात को उसी घर में लगाई सेंध

बाइक के साथ डेढ़ लाख की नगदी और जेवर चोरी

जोधपुर, शहर के माता का थान स्थित जगदंबा कॉलोनी में एक घर में चोरी हुई। अज्ञात चोर घर से डेढ़ लाख की नगदी,बाइक और सोने के आभूषण चुरा ले गए। एक ऑटो चालक की इसमें कारस्तानी हो सकती है। वह परिवार को बस स्टेण्ड पर दिन में छोडऩे गया और रात को फिर उसी मकान पर पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज में इसका खुलासा हो रहा है। फिलहाल पुलिस ऑटो चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

माता का थान पुलिस ने बताया कि जगदंबा कॉलोनी निवासी श्रवणसिंह पुत्र जवानसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 10 जनवरी को परिवार के लोग अपने गांव बरजासर लोहावट गए थे। जाने से पहले एक ऑटो चालक को घर बुलाने के साथ उसके साथ भदवासिया बस स्टेण्ड तक गए। इस बीच रात को अज्ञात चोर घर में घुसे में और अलमारी, बक्सों के ताले तोड़ऩे के बाद 1.45 लाख की नगदी, घर में खड़ी बाइक के साथ सोने की चेन और अन्य आइटम चोरी कर गए।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तरफ से बुधवार को रिपोर्ट दी गई। सीसीटीवी फुटेज जांचने में सामने आया कि जो ऑटो चालक दिन में वहां आया था वही रात को फिर उस घर तक पहुंचा है। ऐसे में संदेह है कि ऑटो चालक ने यह सेंधमारी की होगी। फिलहाल मामले में तफ्तीश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026