Doordrishti News Logo

टैक्सी हटाने की बात पर चालक से मारपीट,आंख जख्मी

जोधपुर, शहर के कृषिमंडी शिवमंदिर के पास में रात को टैक्सी हटाने की बात को लेकर कुछ लोगों ने उसके चालक पर हमला किया। इससे टैक्सी चालक की आंख जख्मी हो गई। पीडि़त ने महामंदिर थाने में नामजद लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस इसमें जांच कर रही है।

थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि बीजेएस स्थित लक्ष्मीनगर निवासी राजकुमार पुत्र राजपाल लोडिंग टैक्सी चलाता है। वह अपने मालिक कैलाश कुमार की लोडिंग टैक्सी लेकर माल उतारने के लिए कृषि मंडी आया था। जहां शिवमंदिर के निकट माल उतारते वक्त रतन प्रजापत ने टैक्सी को हटाने की बात की और उलझने लगा। तब मनीष प्रजापत और जीतू प्रजापत नाम के दो शख्स और आ गए। इन लोगों ने भी मारपीट शुरू कर दी। मुक्के मारे जाने से उसकी दाहिनी आंख चोटिल हो गई। आंख के नीचे गहरा घाव लगा है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में लगी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन आभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

दान में मिले 10 कैडवर पर 50 से अधिक सर्जनों ने सीखी जटिल पेल्विएसीटैबुलर सर्जरी

August 9, 2026

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026