Doordrishti News Logo

मारपीट की शिकार महिला को आरोपी दे रहा धमकियां

पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

जोधपुर, शहर के महामंदिर इलाके कालवी प्याऊ के पास में रहने वाली महिला के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट की और लज्जा भंग की। घटना की रिपोर्ट 7 अक्टूबर को हुई थी। मगर आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने और उसके द्वारा बार-बार जान की धमकियां मिलने पर वह आज पुलिस आयुक्त के पास पहुंची और कार्रवाई को लेकर ज्ञापन दिया। फिलहाल आरोपी नहीं पकड़ा गया है।

महामंदिर स्थित कालवी प्याऊ बीजेएस कॉलोनी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की तरफ से 7 अक्टूबर को पुलिस में रिपोर्ट दी गई कि एक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट करने के साथ लज्जा भंग की। मगर आरोपी अब तक नहीं पकड़ा गया। वह खुद की पुलिस में पहचान बताने के साथ बार-बार उसे व उसके बच्चे को तेजाब से जलाकर मार डालने की धमकियां दे रहा है। पीडि़ता का आरोप है कि वह कई बार थाने गई मगर आरोपी को अब तक नहीं पकड़ा गया है। इस पर वह आज पुलिस आयुक्त से मिली और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने के साथ एक ज्ञापन दिया। महामंदिर पुलिस के अनुसार पीड़िता के बयान लिए गए है, प्रकरण में अभी अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026