Doordrishti News Logo

किशोरी की इंस्टग्राम आईडी से छेड़छाड़,पोर्न वीडियो चढ़ाया

जोधपुर, शहर के मथानिया थाना क्षेत्र में एक किशोरी की इंस्टग्राम आईडी से बदमाश ने छेड़छाड़ करते हुए फर्जी आईडी बना ली। बाद में पोर्न वीडियो बनाकर किशोरी को ब्लैकमेल करने के साथ अब शादी का दबाव बना रहा है। पुलिस ने आईटी एक्ट में केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है। फिलहाल आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। मथानिया पुलिस ने बताया कि एक किशोरी की इंस्टाग्राम आईडी को फर्जी तरीके से बनाकर एक बदमाश ने उसकी फोटो पर पोर्न वीडियो लगा दिया। उसको अब ब्लैकमेल कर धमकाने के साथ ही शादी का दबाव बना रहा है। पीडि़ता ने अब मथानिया थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ आईटी एवं पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया है। पुलिस इसमें गहन तफ्तीश में जुटी है।

कोविड महामारी में 12 केस दर्ज

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लोग रात तो लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे। कमिश्नरेट पुलिस लगातार अब कोविड के केस दर्ज करने लगी है। शुक्रवार रात में कमिश्ररेट के जिला पूर्व एवं पश्चिम में 12 केस दर्ज किए गए। जिनमें सर्वाधिक 5 केस सरदारपुरा थाने में दर्ज हुए। जबकि प्रतापनगर सदर में दो, चौहाबो में 2, सदर कोतवाली, खांडा फलसा एवं महामंदिर में 1-1 केस कोविड महामारी में विभिन्न लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। इनमें ज्यादातर दुकानदार शामिल हैं। जो बिना मास्क सामान बेचने के साथ दुकानों पर भीड़ जुटा रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा

August 24, 2026

मेले में रामदेवरा के लिए चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

August 24, 2026

जोजरी-बांडी व लूणी नदी के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

August 24, 2026

आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार

August 24, 2026

प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार

August 24, 2026

रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच

August 24, 2026

नाम किसी और का..सफर आपका...रेलवे जांच में पकड़े गए तो होगी जेब ढीली

August 24, 2026

आवेदन जमा कराने उमड़ा उत्साह ढोल-थाली के साथ पहुंचे दावेदार

August 24, 2026

ऑनलाइन घरेलु सामान के खरीद के चक्कर में 1.31 लाख की ठगी

August 24, 2026