Doordrishti News Logo

एनयूजे की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

  • पत्रकारों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर हुआ मंथन
  • पत्रकारों के हितों के संरक्षण के लिए साझा संघर्ष का आह्वान
  • पत्रकारिता के मूल्यों में आ रही गिरावट पर गहरी चिंता व्यक्त
  • रिपोर्टर का चयन,रिपोर्टिंग में सुचिता व गुणतत्ता का ध्यान रखा जाए
  • पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं की जांच के लिए संदीप पाण्डे समिति के संयोजक नियुक्त

हरिद्वार,एनयूजे की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न। उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की यहां आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में पत्रकारों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर मंथन किया गया।

सभी ने एक स्वर में मीडिया संगठनों का आह्वान किया कि मौजूदा दौर में पत्रकार हितों के संरक्षण और उनके कल्याण के लिए समान मुद्दों को साथ लेकर सभी को एकजुटता के साथ साझा संघर्ष करना चाहिए। प्रादेशिक बैठक में पत्रकारिता के मूल्यों में आ रही गिरावट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे पत्रकार संस्थाओं के साथ-साथ देश और समाजहित के लिये घातक बताया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लक्ष्य और उद्देश्यों पर इमानदारी और सक्रियता के साथ काम करने से ही पत्रकारों की लंबित मांगों और समस्याओं का समाधान हो सकता है।कहा गया कि रिपोर्टर के चयन और रिपोर्टिंग में सुचिता व गुणतत्ता का ध्यान नहीं रखा जायेगा तो पत्रकारिता और संगठनों का स्तर भी कभी उपर नहीं उठ पायेगा और ये केवल अपने हितसाधन का माध्यम मात्र बन कर रह जायेंगे।

इसे भी पढ़िए- 51 लाख का अर्थदंड लगाकर समाज से बहिष्कृत,पंचों ने सुनाया फरमान

उत्तराखण्ड के विभिन्न जिलों से आये पत्रकारों ने फील्ड रिपोर्टिंग में आ रही समस्याओं को साझा किया। राज्य में होने वाली पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं की जांच के लिए संदीप पाण्डे को समिति का संयोजक नियुक्त करते हुए उन्हें अपने साथ समिति में अन्य सदस्यों को रखने की घोषणा की गयी। जबकि पत्र-पत्रिकाओं के मुद्रण में कागज,स्याही और लेवर दरों में वृद्धि होने पर सूचना एवं लोक सपंर्क विभाग से न्यूनतम विभागीय विज्ञापन दर बढ़ाने के लिए भी ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मत्ति से तय किया गया कि संगठनात्मक अनुशासन भंग करने या किसी भी तरह से संस्था के मान, सम्मान और पद प्रतिष्ठा को धूमिल करने वालों के साथ संगठनात्मक और विधिक रूप से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। बैठक में जहां त्रैमासिक आय व्यय का ब्यौरा रखा गया,वहीं अल्मोड़ा और बागेश्वर जनपद में यथाशीघ्र स्थानीय इकायों के चुनाव कराने का भी निर्णय लिया गया। जबकि विभिन्न समितियों के सदस्यों से सक्रिय होकर संगठन हित में दायित्व निर्वहन की अपेक्षा की गई।

लापरवाही के शिकार नौनिहाल पढ़ें खबर- बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे उससे पहले बस पलटी खाई,चार बच्चे चोटिल

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट,सचिव गोपालदत्त गुरूरानी और हरपाल सिंह,कोषाध्यक्ष शशि शर्मा, प्रचार मंत्री पुष्पेन्द्र राणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील शर्मा,धन सिंह बिष्ट,राजकुमार केसरवानी, अरूण कुमार मोगा आदि सदन में उपस्थित थे। पहाड़ों में हो रही बारिश और मार्ग अवरूद्ध होने के कारण उपाध्यक्ष संदीप पाण्डे एवं अमरजीत सिंह,संगठन मंत्री जगदीश उपाध्याय एवं गिरीश सिंह बिष्ट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वराजपाल आदि कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने ऑन लाइन उपस्थिति दर्ज कराकर बैठक में अपनी सहभागिता निभाई। हरिद्वार के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पाल एवं कार्य महासचिव सुदेश आर्या,बालकृष्ण शर्मा, विनोद चौहान, रेखा नेगी,नवीन चन्द्र पाण्डे,अश्वनी धीमान,सूर्या सिंह राणा,मुकेश कुमार सूर्या,धीरेन्द्र सिंह रावत,वीरेन्द्र चड्ढा, भगवती प्रसाद गोयल,संजय अग्रवाल आदि ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया। बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित अनुशासन समिति की अध्यक्ष दया जोशी विभिन्न समितियों के सदस्य आशु अहमद, जावेद अली,सलमान खान,मो शाहरूख,मो कोनेन, रतनगणी भट्ट आदि शामिल थे। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने की,संचालन सचिव गोपालदत्त गुरूरानी ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

एसएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को होगा आयु 2026: AI मेडिकल इनोवेशन हैकाथॉन

October 12, 2026

एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू

October 12, 2026

राज्यपाल कटारिया ने किया ऋचा शर्मा की चार पुस्तकों का विमोचन

October 12, 2026

सातवीं राज्य स्तरीय ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता सम्पन्न

October 12, 2026

तालीमी कॉन्फ्रेंस में शिक्षा पर जोर

October 12, 2026

अरबन हाट में क्राफ्ट बाजार और ओडीओपी प्रदर्शनी आज से

October 12, 2026