51 लाख का अर्थदंड लगाकर समाज से बहिष्कृत,पंचों ने सुनाया फरमान
जोधपुर,51 लाख का अर्थदंड लगाकर समाज से बहिष्कृत,पंचों ने सुनाया फरमान। शहर के निकट लूणी तहसील के रोहिचाखुर्द गांव के एक परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया। जातीय पंचों ने परिवार पर 51 लाख का अर्थदंड लगा दिया। पीडि़त की बहू पंच की बेटी बताई जाती है। पारिवारिक विवाद को पंचायत में उछाला गया। पीडि़त ने अदालत की शरण लेकर लूणी थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ें- जेएनवीयू नया परिसर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने गोपनीय शाखा में लगाया फंदा
लूणी पुलिस ने बताया कि रोहिचा खुर्द निवासी चंदाराम पुत्र रूपाराम पटेल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके भाई की शादी 15 साल पहले गांव के पंच खीमाराम की पुत्री केलीदेवी से हुई थी। शादी के बाद दो संतानें भी हुई। मगर उसके भाई पत्नी पिछले 15 माह से पीहर में है। भाई पत्नी के पिता खीमाराम गांव में पंच है। उन्होनें गांव के अन्य पंचों माधाराम, सोमाराम, राणाराम आदि के साथ मिलकर 16 जुलाई को परिवार को बहिष्कृत कर दिया।उसके परिवार पर 51 लाख का अर्थदंड भी लगा दिया गया। समाज में उठक बैठक बंद करवा दी गई। पीडि़त ने मामले में पहले पुलिस की शरण ली तो मामला दर्ज नहीं किया गया। इस पर अब वह कोर्ट की शरण में पहुंचा। लूणी पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज किया है। तफ्तीश की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

