लोगों की समस्याओं का धरातल पर समाधान,24 का चुनाव स्वाभिमान का-पूनिया

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का जोधपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जोधपुर,लोगों की समस्याओं का धरातल पर समाधान,24 का चुनाव स्वाभिमान का-पूनिया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि पिछले दस सालों में लोगों की समस्याओं का धरातल पर समाधान हुआ है। मोदीजी की प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा और भौतिक विकास रहा है। इस साल का चुनाव स्वाभिमान का चुनाव है। पूनियां आज जोधपुर प्रवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
पूनिया ने कहा कि वर्ष 2014 का चुनाव परिवर्तन का था,2019 का भरोसे का अब 2024 का चुनाव स्वाभिमान का है। पिछले दस सालों में मोदी सरकार ने धरातल पर रहकर लोगों की समस्याओं को दूर किया है। चुनावी वादे पूरे किए जाने के साथ विकास हुआ है। इस बार भी जनता उनको विश्वास मेें लेकर जिताएगी।

यह भी पढ़ें – आयुर्वेद विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुक्रवार से

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मोदीजी की प्राथमिकता रही कि महिलाएं सुरक्षित रहें और आत्मनिर्भर बनें। इसके लिए उनका फोकस महिलाओं को लेकर रहा। उन्होंने कहा कि चाहे पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी हो या मोदी, राजस्थान में स्व.भैरोसिंह शेखावत या फिर वसुंधरा राजे की सरकार रही हो सभी ने लोगों की समस्याओं का हल किया और धरातल पर रह कर कार्य किया है। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार भी धरातल पर है। पूनिया ने बताया कि पहले उत्तरप्रदेश के लिए कहा जाता था कि महिलाएं सुरक्षित नहीं है,मगर योगीजी ने न सिर्फ महिलाओं को सुरक्षित किया बल्कि भौतिक रूप से भी सोचा। आज राजस्थान सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया है तो पेपर लीक के लिए एसआईटी गठित की है। सरकार अभी बनी है धीरे-धीरे कार्य सामने आएगा।

यह भी पढ़ें – मुख्य सरगना गिरफ्तार,साल भर से चला रहा था फर्जी कॉल सेंटर

पूनिया ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के शासन में वादे पूरे नहीं हुए, लोगों को आश्वसन ही मिला। जिसका जवाब जनता ने उन्हें दे दिया।महिला अपराध बढऩे के साथ पेपर लीक की घटनाओं से जनता ने पूर्व सरकार को अनदेखा कर दिया।

यह भी पढ़ें – मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के जोधपुर पहुंचने पर यहां सर्किट हाउस में कई बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews