Doordrishti News Logo

निजी स्कूल से पानी की मोटर चोरी, दो गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निजी स्कूल से पानी की मोटर चोरी,दो गिरफ्तार। लूणी क्षेत्र में एक निजी स्कूल से पानी की मोटर और वायरिंग चोरी हो गई। पुलिस ने कार्रवाई कर दो नकबजनों को पकड़ा है,इनसे पानी की मोटर को जब्त किया गया।

दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान

लूणी पुलिस ने बताया कि सर गांव निवासी सांवलराम पुत्र राजूराम की तरफ से उसकी निजी स्कूल में पानी की मोटर एवं वायरिंग चोरी की रिपोर्ट दी गई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद लूणी के रहने वाले सुरेश और माधुराम को पकड़ा और उनकी निशानदेही पर मोटर को जब्त किया।