Doordrishti News Logo

चोरी की गाड़ी को नीली बत्ती लगाकर एंबुलैंस के रूप में चलाया

  • 303.935 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त पकड़ा
  • पहले तस्करी के दो और शातिर वाहन चोर अब गिरफ्तार
  • चोरी के छह प्रकरण पहले से दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चोरी की गाड़ी को नीली बत्ती लगाकर एंबुलैंस के रूप में चलाया। लूणी पुलिस ने चार दिन पहले धुंधाड़ा- उत्तेसर मार्ग पर नीली बत्ती लगी एक एंबुलैंस को संदिग्ध मानकर तलाशी ली। तब गाड़ी में 15 कट्टों में भरा 303.935 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर दो तस्करों को पकड़ा था। बाद पड़ताल मालूम हुआ कि गाड़ी चोरी की है। जिस पर पुलिस ने अब गाड़ी मालिक को गिरफ्तार किया है।आरोपी शातिर वाहन चोर निकला। उसके खिलाफ पहले से ही छह प्रकरण वाहन चोरी के दर्ज हो रखे है।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज, डीसीपी कमल शेखावत के निर्देशानुसार एवं एसीपी बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित के सुपर विजन और लूणी थानाधिकारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एसआई गोविंदराम ने 9 अप्रैल को धुंधाड़ा-उत्तेसर मार्ग पर एक संदिग्ध नीली बत्ती एंबुलैंस को पकड़ा था। उसमें बैठे दो शख्स से पूछताछ मेें उन्होंने अपना नाम पता हिरणों का टांका धवा झंवर निवासी महेंद्र पुत्र श्रीराम और धवा निवासी श्रीराम पुत्र देवाराम बताया। बाद गाड़ी की तलाशी में 15 कट्टें मिले। जिनमें 303. 935 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ पाया गया। इस पर पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि यह गाड़ी गोरधन राम ने उपलब्ध करवाई थी।

भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर कि जयंति पर श्रद्धासुमन अर्पित

जांच पड़ताल में पता लगा कि गाड़ी मालिक नया बास बालसमंद मंडोर का रहने वाला महेंद्र पुत्र मनोहर लाल है। जिस पर उसे पकड़ा गया। वह आला दर्जें का शातिर वाहन चोर है। उसके खिलाफ पहले से ही वाहन चोरी के देवनगर, बासनी बनाड़ और महामंदिर थाने में केस दर्ज हो रखे है। पुलिस ने मादक तस्करी के आरोप में पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया है। वाहन चोरी का आरोपी महेंद्र मेघवाल से पूछताछ जारी है।

Related posts:

शहर में आज तीन अलग- अलग स्थानों से निकलेगी जगन्नाथ रथयात्राएं

July 16, 2026

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026