धूमधाम से मनाई सैन जयंती, शोभायात्रा निकाली

समरसता व एकजुटता का दिया संदेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),धूमधाम से मनाई सैन जयंती, शोभायात्रा निकाली। सैन समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि सैन महाराज की जयंती मंगलवार को शहर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सैन महाराज की आकर्षक झांकियां युक्त शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैन महाराज का जीवन परिचय, पर्यावरण,नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता,स्वच्छता का संदेश देती झांकियां भी नजर आई। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया।

मारू नाई विकास समिति जोधपुर और सैन जयंती महोत्सव समिति 2026 के संयुक्त तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व गुलाब सागर स्थित सैन मंदिर में यज्ञ का आयोजन कर सभी की खुशहाली की कामना की गई। इसके बाद सैन महाराज की तस्वीर की पूजा अर्चना कर,झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। अध्यक्ष बालकिशन चौहान व प्रमुख संयोजक विक्रम परिहार ने बताया कि शोभायात्रा में जोधपुर शहर,कुड़ी,बोरानाडा,मसूरिया, नांदड़ी,बनाड़ आदि आसपास के क्षेत्रों से सौ से अधिक झांकियां शामिल हुई। रास्ते में मेडिकल और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सैन नागरिकों की संस्था सर्व एंड इंप्रूव नेशन सेवा संस्था जोधपुर ने विशेष स्वागत किया।

संस्था अध्यक्ष उदय सैन,मधुसूदन भाटी ने समिति के अध्यक्ष और पदाधिकारी का स्वागत किया। डॉक्टर संजय मकवाना और डॉक्टर रेणु मकवाना ने विशेष रूप से शोभा यात्रा में पात्र बने बालक बालिकाओं से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। शोभायात्रा में धार्मिक झांकियों के साथ सैन समाज के 12 महापुरुषों की झांकियां भी सम्मिलित हुई। जिसमें चक्रवर्ती सम्राट महापद्मनंद,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, नारायणी माता,सैन महाराज,पंज प्यारे साहिब सिंह,लोक कलाकार भिखारी ठाकुर सहित अनेक झांकियां सम्मिलित थी।

शहर में धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती

इन सामाजिक सुधार की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र
श्रींसैन मारू शिक्षण संस्थान कागा द्वारा इस शोभायात्रा में समाज सुधारों पर आधारित शिक्षाप्रद झांकियां निकाली गईं। झांकियों के माध्यम से समाज में समरसता का संदेश दिया गया। इन झांकियों में बालिका शिक्षा,नशा उन्मूलन,बाल विवाह आदि अनेक विषयों पर झांकियां निकाली गई। शोभायात्रा सैन मंदिर गुलाब सागर से रवाना होकर घंटाघर,नई सडक़,सोजती गेट,स्टेशन रोड,राजरणछोड़दास मंदिर,जालोरी गेट,खांडा फलसा, आड़ा बाजार,त्रिपोलिया और फिर वहां से घंटाघर होते हुए पुन: गुलाब सागर सैन मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई।

संतों का रहा सान्निध्य, जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत
इस दौरान सैनाचार्य अचलानंद गिरी,वरिष्ठ समाज सेवी सैन मारू शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष लूणाराम सैन,सचिव दिलीप चौहान,पूर्व पार्षद महेश परिहार,जगदीश भाटी, सुरेंद्र सैन एमआर,रामचंद्र रजलीवाल,धीरज चौहान, किशनराम फूलडालिया,दीपक बागड़ी,नरेंद्र,रवि चौहान,विजय लक्ष्मी परिहार,सुशीला मकवाना, भगवती पंवार,उषा पंवार,पूर्व पार्षद सुमन सैन,रामरतन गहलोत कुड़ी, शेर सिंह,धर्मेश सैन,राकेश सैन, देवेंद्र स्वरूप,बजरंग सैन,राजेंद्र कुमार सैन,गोरू सैन,बाबूलाल सहित अनेक गणमान्य लोग शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। सैन जयंती समारोह समिति 2026 के अध्यक्ष संजय पंवार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।