सामूहिक दुष्कर्म से परेशान होकर किशोरी ने किया था सुसाइड
कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सामूहिक दुष्कर्म से परेशान होकर किशोरी ने किया था सुसाइड। शहर के प्रताप नगर सदर थाना क्षेत्र में फरवरी माह में एक किशोरी ने अपने घर पर सुसाइड कर लिया था। तब पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई की थी। अब परिजन ने कोर्ट में इस्तगासे से कुछ लोगों को नामजद कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने की रिपोर्ट दी है। फिलहाल पुलिस ने इस बारे में अब जांच आरंभ की है।
अवैध बजरी से भरा डंपर पकड़ा, चालक पर केस दर्ज
प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी ने फरवरी में फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। तब पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई की थी। अब परिजन का आरोप है कि उसे बर्थडे पार्टी में बुलाने के बाद नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया। फिर उसे फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर यौनशोषण किया गया। जिससे वह आहत हो गई और खुदकुशी कर ली। आरोपियों द्वारा उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। कोर्ट से मिले इस्तगासे पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच एएसपी प्रतापनगर की तरफ से की जा रही है।
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

