डोडा-पोस्त से भरी कार रुकवाने पर तस्करों ने की फायरिंग
- नाकाबंदी तोडक़र भागने की कोशिश
- दो तस्कर गिरफ्तार
- 69.800 किलो डोडा-पोस्त बरामद
- कार जब्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डोडा-पोस्त से भरी कार रुकवाने पर तस्करों ने की फायरिंग। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 69 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त, एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बेलेनो कार में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया,जबकि पकड़ से बचने के लिए एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग भी की।
डेढ़ साल से फरार स्मैक सप्लायर गिरफ्तार
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने बताया कि डीएसटी और थाना बोरून्दा पुलिस ने मेड़ता- जोधपुर स्टेट हाईवे-21 पर गढसूरिया घाटी के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान संदिग्ध बेलेनो कार को रोकने का प्रयास किया गया,लेकिन चालक ने नाकाबंदी तोडक़र भागने की कोशिश की।पुलिस टीम ने पीछा कर कार को घेर लिया,जिसके बाद चालक खेतों की तरफ भागा और पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। जवाब में पुलिस ने हवाई फायर किए और आरोपी को दबोच लिया।
मौके से चालक जालेली चम्पावता,थाना डांगियावास निवासी बंशीलाल पुत्र छोगा राम बिश्नोई और ओलवी,थाना कापरड़ा निवासी मांगीलाल पुत्र छोगाराम बिश्नोई को पकड़ा गया।
लोडेड पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद
तलाशी में बलेनो कार से 69.800 किलो अवैध डोडा पोस्त मिला, साथ ही चालक के कब्जे से एक लोडेड पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
