Doordrishti News Logo

डेढ़ साल से फरार स्मैक सप्लायर गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डेढ़ साल से फरार स्मैक सप्लायर गिरफ्तार।फलोदी की जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे बाप पुलिस थाना को सुपुर्द किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि फलोदी की बरकत कॉलोनी निवासी फारूख को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला 25 नवंबर 2024 को बाप थाना में दर्ज हुआ था। उस समय पुलिस ने बाप निवासी सकूर पुत्र अलाबचाया के कब्जे से 266 ग्राम स्मैक बरामद की थी और उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था।

तेज धूप व भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44.6 डिग्री

पूछताछ में आरोपी सकूर ने बताया कि उसने यह स्मैक भोजो की बाप निवासी सत्तार खां से ली थी। इसके बाद सत्तार को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसने खुलासा किया कि उसने यह स्मैक आरोपी मोरिया, हाल बरकत कॉलोनी फलोदी निवासी फारूख से खरीदी थी।

घटना के बाद से ही फारूख फरार चल रहा था। डीएसटी फलोदी ने तकनीकी आसूचना के आधार पर फारूख की बरकत कॉलोनी में उपस्थिति का पता लगाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी ब्रजराज सिंह चारण और सीओ फलोदी अचलसिंह देवड़ा के सुपरविजन में प्रदीप एएसआई, प्रभारी डीएसटी फलोदी और उनकी टीम ने आरोपी फारूख को बरकत कॉलोनी से दस्तयाब किया। फारूख से स्मैक सप्लाई के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।