Doordrishti News Logo

एक साल से फरार 10 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक साल से फरार 10 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार। जोधपुर ग्रामीण पुलिस की स्पेशल सेल ने वांछित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी तस्कर को दस्तयाब किया है।

आरोपी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पुलिस थाना सूरतगढ़ सदर (जिला श्रीगंगानगर) से पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान स्पेशल सेल को लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।

निजी स्कूलों में फायर एनओसी का विरोध

इसी क्रम में सहायक उप निरीक्षक मनफूल के नेतृत्व तथा हैड कांस्टेबल अशोक कुमार द्वारा संकलित आसूचना एवं तकनीकी डाटाबेस के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पुलिस थाना सूरतगढ़ सदर से 10 हजार रुपये के फरार इनामी आरोपी चिरढ़ाणी, थाना पीपाड़ शहर निवासी राकेश पुत्र हरिराम नैण को जोधपुर शहर से दस्तयाब कर लिया। आरोपी पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था। दस्तयाबी के बाद उसे अग्रिम अनुसंधान एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना राजियासर को सुपुर्द कर दिया गया है।

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026