236 पुलिसकर्मियों ने 334 ठिकानों पर दी दबिश108 अपराधी गिरफ्तार
-एरिया डोमिनेशन अभियान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),236 पुलिसकर्मियों ने 334 ठिकानों पर दी दबिश 108 अपराधी गिरफ्तार। जोधपुर कमिश्नरेट के पश्चिम जिले में पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। जोधपुर पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया के निर्देशों पर अवैध गतिविधियों,मादक पदार्थों की तस्करी और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने बुधवार अलसुबह से ही अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी। अभियान के दौरान जोधपुर वेस्ट के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 53 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। इसमें 236 पुलिसकर्मी शामिल थे। इन टीमों ने शहर और ग्रामीण इलाकों में 334 संदिग्ध और आपराधिक ठिकानों पर एक साथ छापे मारे।
यूजीसी प्रदर्शन में पलाड़ा की मौत पर जताया विरोध
इस दौरान पुलिस ने 108 अपराधियों और असामाजिक तत्वों को दबोचा। पुलिस ने विशेष और स्थानीय अधिनियमों के तहत 7 मामले दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें बोरानाडा और बासनी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत 1-1 मामला, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड और लूणी थाने में आबकारी अधिनियम के तहत 1-1 मामला,शास्त्री नगर थाने में आर्म्स एक्ट का 1 मामला तथा लूणी थाने में अवैध खनन के 2 मामले शामिल हैं।
इसके अलावा पुराने मुकदमों में वांछित एवं वारंटियों पर कार्रवाई करते हुए पेंडिंग मामलों में 2 वांछित आरोपियों,46 गिरफ्तारी वारंटियों,6 स्थाई वारंटियों और 16 हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर्स को पकड़ा गया। साथ ही 30 असामाजिक तत्वों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई। आर्म्स एक्ट के पूर्व में चालान शुदा 20 अपराधियों की जांच कर उनके पूछताछ नोट तैयार किए गए।
हफ्ता नहीं दिया तो लगा दी आग दो बसें जलकर राख
