अफीम और गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

पाली से जोधपुर नशा खरीदने आए युवक को भी पकड़ा

जोधपुर,अफीम और गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार। लूणी पुलिस ने सोमवार को अफीम और गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर से नशा खरीदने के लिए पाली से जोधपुर आए एक युवक को भी पकड़ा गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लूणी थाने लाया गया।

यह भी पढ़ें – लोहे के सरिया चुराकर ले जाने के एक को पकड़ा,दूसरा फरार

लूणी थानाधिकारी हुकमसिंह ने बताया कि फींच गांव के हम्मीर नगर में एक मकान पर दबिश दी गई। मकान से गांव में ही रहने वाले मदनलाल और पाली के चाणोद निवासी नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि तस्कर मदनलाल नशे का कारोबार करने की सूचना पर पुलिस की रडार पर था। नरेंद्र सिंह सोमवार को पाली पासिंग कार लेकर मदनलाल के यहां नशा खरीदने आया था। सूचना पर पुलिस ने मदनलाल के मकान पर दबिश दी थी। तस्कर के मकान से पुलिस ने 750 ग्राम अफीम का दूध,5 किलो 100 ग्राम गांजा और नशे की खरीद फरोख्त का 3 लाख 82 हजार 700 रुपए व नरेंद्र सिंह की कार को बरामद किया। पुलिस ने बताया कि नरेंद्र रुपयों से नशे की खेप को खरीदने आया था। नशा अपने गांव में ले जाकर बेचने वाला था। पुलिस दोनों ने नशे की इस चेन के बारे में पूछताछ कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews