Doordrishti News Logo

दुकानदार पर पिस्टल लहराकर हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार

बिना नंबरी पिकअप और अवैध पिस्टल जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दुकानदार पर पिस्टल लहराकर हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार। भोजासर थाना पुलिस ने एक दुकानदार पर हमला करने के आरोप में चार लोगों को पकड़ा है। इन आरोपियों ने 22 अगस्त की रात दुकानदार पर पिस्टल लहराई और लाठियों से मारपीट की थी। पुलिस ने इस मामले में बिना नंबर की पिकअप गाड़ी और एक अवैध पिस्टल भी जब्त की है।

फलोदी पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई फरार अपराधियों को पकडऩे के अभियान के तहत की गई। पकड़े गए आरोपियों में रामनीवास उर्फ भुटिया उर्फ रमेश,सम्पत उर्फ सम्पतराज,विकास और कैलाश शामिल हैं। यह घटना 22 अगस्त की रात करीब 9.30 बजे हुई थी। आऊ निवासी दुकानदार मुकेश कुमार जैन अपनी दुकान बंद कर रहे थे। तभी सम्पत बिश्नोई के साथ 5-6 लोग बिना नंबर की पिकअप गाड़ी से वहां पहुंचे। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर मुकेश से मारपीट की। उनकी नीयत जान से मारने की थी।

सिक्योरिटी गार्ड ने की आत्महत्या

इस मामले में भोजासर थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने तकनीकी जानकारी और खुफिया इनपुट के आधार पर इन चारों को पकड़ा है। उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच अभी चल रही है। रामनिवास और सम्पत पर पहले भी कई केस दर्ज हैं। कैलाश के खिलाफ भी एक पुराना मामला है,जबकि विकास पर कोई केस दर्ज नहीं है।