Doordrishti News Logo

थार की टक्कर से घायल युवक की एक माह बाद मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),थार की टक्कर से घायल युवक की एक माह बाद मौत। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के रणजीत नगर में करीब एक माह पहले हुए सडक़ हादसे में घायल एक युवक की जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 8 अगस्त को हुआ था,जिसमें बाइक सवार तीन युवक घायल हुए थे। मृतक के भाई ने अब थार चालक के खिलाफ तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कराया है।

शेरगढ़ थानाधिकारी खेता राम सियोल ने बताया कि रणजीत नगर निवासी गिरधारीराम पुत्र रूगाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार उसका भाई मेहराराम पुत्र धनाराम 8 अगस्त को बाइक से शेरगढ़ से रणजीत नगर स्थित अपने घर जा रहा था। रणजीत नगर से करीब एक किलोमीटर पहले मानाराम मेघवाल की ढाणी के सामने उसने बाइक सडक़ किनारे रोक रखी थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई थार ने बाइक को टक्कर मार दी।

सस्ता ड्रोन कैमरा का लालच देकर 1.40 लाख की ठगी

हादसे में बाइक सवार मेहराराम,घेवरराम और भंवरा राम सडक़ पर गिरकर घायल हो गए। गंभीर हालत के चलते घेवरराम को जोधपुर रेफर किया गया,जहां करीब एक माह तक उसका इलाज चला। इलाज के दौरान घेवरराम की मौत हो गई। मृतक के भाई ने हादसे के लिए थार चालक की तेज गति और लापरवाही को जिम्मेदार बताया है।

Related posts: