Doordrishti News Logo

सस्ता ड्रोन कैमरा का लालच देकर 1.40 लाख की ठगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सस्ता ड्रोन कैमरा का लालच देकर 1.40 लाख की ठगी। शहर में साइबर ठगों ने ऑनलाइन सामान बेचने के नाम पर शहर में एक और ठगी को अंजाम दिया है। शातिर ठगों ने शॉपिंग साइट ओएल एक्स पर सस्ते ड्रॉन कमरे का लालच देकर एक व्यक्ति से 1.40 लाख रुपए ठग लिए। पीडि़त ने अब प्रतापनगर सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

दुकानदार पर पिस्टल लहराकर हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार

थाने में संजय गांधी कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार आसेरी ने मामला दर्ज कराया है। पीडि़त के मुताबिक,ओएलएक्स पर ठगों ने ड्रोन,कैमरा और लेंस सस्ते दामों में देने व पैकिंग-प्रोसेसिंग फीस के नाम पर झांसा देकर कुल 1,40,800 अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए और सामान भी नहीं भेजा। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts: