जोधपुर में जल- आपातकाल जैसे हालात: गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का सोशल मीडिया पर पेयजल व्यवस्था को लेकर सवाल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में जल- आपातकाल जैसे हालात: गहलोत। पूर्व मुख्यमंत्री व जोधपुर के सरदारपुरा से विधायक अशोक गहलोत ने जोधपुर में पेयजल को लेकर सरकार और प्रशासन को घेरा है। पूर्व सीएम गहलोत ने पेयजल व्यवस्था को जल आपातकाल बताया है।

NSUI जोधपुर ने की पूर्व CM गहलोत से मुलाकात

उन्होंने जोधपुर सांसद और भाजपा विधायकों को भी घेरा है। सोशल मीडिया एक्स पर किए पोस्ट में गहलोत ने लिखा जोधपुर में पेयजल को लेकर हालात भयावह होते जा रहे हैं। शहर में त्राहि-त्राहि मची हुई है और स्थिति लगभग जल-आपातकाल जैसी बन चुकी है।

उन्होंने लिखा कायलाना और तख्तसागर में मात्र दो दिन का पानी शेष बताया जा रहा है। करीब 20 लाख की आबादी वाला शहर प्यास के कगार पर खड़ा है और सरकार मौन है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जलदाय विभाग अब तक क्या कर रहा था ? क्या यह पूर्व तैयारी का अभाव नहीं है ? क्या जल प्रबंधन की कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई ? आज जब जल संकट सामने खड़ा है तो जवाबदेही कौन लेगा?

उन्होंने कहा कि जोधपुर के सांसद एवं भाजपा विधायकों को भी सरकार को वास्तविक स्थिति से अवगत करवाना चाहिए, जिससे समस्या का समाधान हो सके।