चलते ट्रैक्टर में लगी भीषण आग
ट्रैक्टर में भरा था लकड़ी का बुरादा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चलते ट्रैक्टर में लगी भीषण आग। जोधपुर पाली रोड मोगड़ा पुल के नीचे सोमवार की देर रात एक चलते ट्रैक्टर में भीषण आग लग गई। ट्रैक्टर में लकड़ी का बुरादा भरा था। प्रथम दृष्टया जलती बीड़ी की चिंगारी से आग लगने की संभावना जताई गई है।
जोधपुर में जल- आपातकाल जैसे हालात: गहलोत
सूचना पर विवेक विहार पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की दो गाडियों ने तत्काल वहां पहुंच आग पर काबू पाया।थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि जोधपुर पाली पर रोड मोगड़ा पुल के नीचे रात को चलते ट्रैक्टर में भीषण आग लग गई थी। जिस पर पुलिस वहां पहुंची। बाद में दो दमकल भी आ गई। कुछ देर में आग पर काबू कर लिया गया। चालक हताहत नहीं हुआ है।
ट्रैक्टर पाली की तरफ जा रहा था। ट्रैक्टर में लकड़ी का बुरादा था,संभवत: चालक ने बीड़ी पी होगी और चिंगारी से बुरादे ने आग पकड़ ली। पास में ही बिजली के तार भी थे बाद में जनसहयोग से ट्रैक्टर को आगे धकेल कर साइड में किया गया और फिर आग को बुझाया गया।
