Doordrishti News Logo

विदेशी झंडे के पोस्टर पर जूतों के निशान,पांच लड़कों को किया दस्तयाब

जोधपुर(डीडीन्यूज),विदेशी झंडे के पोस्टर पर जूतों के निशान,पांच लड़कों को किया दस्तयाब।पहलगाम आतंकी हमले के बाद इजराइल द्वारा भारत को समर्थन किए जाने की बात सामने आई। तब जोधपुर के एक जाति विशेष के लडक़ों द्वारा दीवार पर इजराइल के पोस्टर पहले चस्पा किए फिर उन पर जूते छाप दिए। इस बात से भीतरी शहर मोती चौक में एक बारगी हंगामा वाली स्थिति बन गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद में पांच लडक़ों को दस्तयाब किया।

धूमधाम से मनाई गई सैन जयंती

जानकारी के अनुसार सुबह मोती चौक क्षेत्र फरासों का बंगला के पास में एक मस्जिद के निकट इजराइल के झण्डे के पोस्टर पर किन्हीं शख्स द्वारा जूतों को छाप दिया। पोस्टर में इजराइल देश का अपमान किए जाने का संदेह उत्पन्न हुआ।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद इजराइल ने भारत का समर्थन किया है। जाति विशेष के लड़कों द्वारा यह हरकत सामने आने पर पांच जनों को पकड़ा गया।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भीतरी शहर सहित कई हिस्सों में पुलिस की तरफ से अलर्ट जारी हो रखा है। संवेदन और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में गश्त भी बढ़ाई गई है।

Related posts:

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

युवा संगम फेज VII में राजस्थान का नेतृत्व करेगा IIT जोधपुर

September 24, 2026

23 सितंबर को दिन-रात बराबर होने का भ्रम दूर, सारिका ने बताई इक्विनॉक्स की सच्चाई

September 23, 2026

अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान

September 23, 2026

IIT Jodhpur की पारंपरिक शिल्प को IPR और आधुनिक बाजार से जोड़ने की पहल

September 22, 2026

अध्यक्ष पद के चुनाव के दोनों नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए

September 22, 2026

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

चित्र बनाओ-इनाम पाओ चित्रकला एक्टिविटी रविवार को

September 18, 2026

कार्डियक अरेस्ट के बाद 15 मिनट में रेस्क्यू एंजियोप्लास्टी,MDM में 41 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन

September 16, 2026