दस्तावेजों का दुरूपयोग कर किया साइबर फ्रॉड

-नोटिस मिलने पर लगा पता
-फाइनेंस कंपनी और दो अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज
-लाखों के फ्रॉड की आशंका

जोधपुर(डीडीन्यूज),दस्तावेजों का दुरूपयोग कर किया साइबर फ्रॉड।शहर के चांदणा भाखर ज्योति नगर में रहने वाले एक युवक के असल दस्तावेजों को कुछ लोगों ने मिलीभगत कर गलत इस्तेमाल करते हुए साइबर ठगी कर ली। पीडि़त युवक को नोटिस मिलने पर इसका पता लगा। इस पर उसने अब फाइनेंस कं पनी और दो तीन अन्य लोगों को नामजद करते हुए प्रतापनगर थाने में केस दर्ज कराया है।

भिक्षावृति में लिप्त दो बच्चों को मुक्त करवा कर भिजवाया सुधार गृह

पुलिस की तरफ से अग्रिम पड़ताल की जा रही है। दस्तावेजों से लाखों का साइबर फ्रॉड होने की भी आशंका है। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि ज्योति नगर चांदणा भाखर निवासी पृथ्वी सिंह पुत्र संपत सिंह ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि 11 मार्च 24 को एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों और दो परिचितों मोहन चौधरी एवं सुरेंद्र ने मिलकर उसके फाइनेंस में दिए गए दस्तावेजों का दुरूपयोग करते हुए साइबर ठगी में काम ले लिए। इसका पता उसे नोटिस मिलने पर चला। उसका बैंक एकाउंट भी बंद हो गया। बाद में पता किया तो जानकारी हुई कि उक्त लोगों ने साजिशपूर्ण तरीके से दस्तावेजों का गलत उपयोग किया।

उसके दस्तावेजों से साइबर ठगी की गई है। इस बारे में पहले भी पुलिस में शिकायत दी गई,मगर कार्रवाई नहीं की गई। अब प्रतापनगर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर फाइनेंस कंपनी,मोहन चौधरी एवं सुरेंद्र के खिलाफ तफ्तीश आरंभ की है। उसके दस्तावेजों से लाखों की साइबर ठगी की भी आशंका जताई जाती है।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

फर्जी मतदान को लेकर कई जगह शिकायतें फर्जी वोटर पकड़े

September 11, 2026

मतदान सामग्री व EVM संग्रहण हेतु पोलिटेक्निक कॉलेज में विस्तृत व्यवस्था

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

जोधपुर जिले में दोपहर 1 बजे तक 61.39 प्रतिशत मतदान

September 9, 2026

जिले में सुबह 10 बजे तक तिंवरी में सर्वाधिक 36.63 प्रतिशत मतदान

September 9, 2026

प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर घोसी समाज का कांग्रेस के बहिष्कार का ऐलान

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

September 5, 2026

मुख्य सचिव ने किया उम्मेद चिकित्सालय का निरीक्षण

September 5, 2026