Doordrishti News Logo

गंभीर मरीजों को बार-बार पंजीकरण से मिली मुक्ति

  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का निर्णय
  • ईलाज हुआ आसान

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गंभीर रोगों की चिकित्सा के लिए बार-बार पंजीकरण की झंझट से मुक्ति दिलाने की दिशा में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में संवेदनशील निर्णय लिया है। अब इन मरीजों का ईलाज और अधिक आसान हो गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बलवंत मण्डा ने बताया कि पहले कैंसर और किडनी फेल्यूअर से ग्रसित होने पर मरीजों को डायलिसिस और कीमोथैरेपी आदि का प्रोसेस कराने के लिए हर बार पंजीकरण करान पड़ता था लेकिन अब मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में जो बदलाव किया गया है उसके अनुसार ऐसे मरीजों को माह में एक ही बार टीआईडी जनरेट कराना होगा, चाहे वे महीने में कितनी ही बार इसके लिए क्यों न आएं। इन मरीजों को अब महीने में एक ही बार अपनी बीमारी से संबंधित पैकेज बुक कराना होगा।

इस नए बदलाव से औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने में लगने वाला समय बचेगा तथा सही एवं कम समय में सुगम ईलाज मुहैया हो सकेगा। महीने में केवल एक ही बार रजिस्ट्रेशन के सरकार के इस निर्णय से इन मरीजों को ईलाज कराना काफी आसान हो गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद सदस्यों के लिए शाम 6 बजे तक 68.86% मतदान

October 28, 2026

जिला परिषद सदस्यों के लिए सुबह 10 बजे तक 15.55% मतदान

October 28, 2026

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026