लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक। भाजपा के लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान के तहत रविवार को जोधपुर शहर, सूरसागर और सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मंडलों की संगठनात्मक बैठक विधायक अतुल भंसाली के आवास पर हुई।
बैठक में सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने कहा कि 1975 में कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र और संविधान की हत्या की थी। आज भी संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को भ्रमित कर रही है।
जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा बनाए रखना हर नागरिक का दायित्व है। कांग्रेस का इतिहास लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का रहा है।
कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित
जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस शासन में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हुआ था। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर वास्तविकता से अवगत कराएंगे।
जिला कार्यक्रम प्रभारी मनीष पुरोहित,महामंत्री ओमप्रकाश दहिया और घनश्याम वैष्णव ने भी संबोधित किया। बैठक में अभियान की आगामी गतिविधियों और बूथ स्तर तक जनसंपर्क पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर चौपासनी मंडल अध्यक्ष हेमंत जनियानी,मसूरिया मंडल अध्यक्ष सुरेश मेघवाल, सूरसागर मंडल अध्यक्ष पंकज भाटी सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

