BJP will take the teachings of Saint Ravidas to the masses: Chaudhary

संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा- चौधरी

-29 जुलाई से प्रारंभ होगा राष्ट्रव्यापी गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान

जोधपुर,संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा- चौधरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक राष्ट्रव्यापी ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’* संचालित किया जाएगा।

इसी अभियान की तैयारियों के क्रम में भाजपा जोधपुर शहर जिला एवं देहात दक्षिण की संयुक्त कार्यशाला जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन हॉल में आयोजित की गई।

कारगिल के अमर वीरों को रेलवे की श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की मुख्य बातें:-
शुभारंभ: कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी,जिला प्रभारी विरमदेव सिंह, जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल एवं देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने किया।

कैलाश चौधरी का संबोधन:-
किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता,सेवा एवं राष्ट्र निर्माण का प्रेरणास्रोत है। भाजपा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस अभियान के माध्यम से व्यापक जनजागरण करेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाकर सामाजिक समरसता को सुदृढ़ बनाया जाए।

जोधपुर में पहली बार होगा 50+ महिलाओं का ट्रेडिशनल ड्रेस फैशन शो

जिला प्रभारी विरमदेव सिंह ने कहा कि यह केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं,बल्कि समाज को जोड़ने और संत रविदास के समरसता संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का महाअभियान है। शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि भाजपा सदैव संतों- महापुरुषों के आदर्शों को समाज तक पहुंचाती रही है। संत रविदास के विचार आज भी समानता की प्रेरणा देते हैं।

अभियान की रूपरेखा:-
29 जुलाई-गुरु पूर्णिमा: प्रदेश के सभी गुरु रविदास मंदिरों एवं स्थानीय मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन कर अभियान का शुभारंभ एवं समरसता का संकल्प।

29 जुलाई से 31 अगस्त: संत संपर्क अभियान- रविदास समाज एवं अन्य अनुसूचित जाति समाज के संतों,महंतों,गुरुओं से संपर्क कर सम्मान एवं सामाजिक समरसता का संदेश।

रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर ने मनाया CRPF का 88वां स्थापना दिवस

26 नवम्बर 2026 से 15 जनवरी 2027: गुरु रविदास छात्रावास संपर्क अभियान-छात्रावासों में समरसता संवाद, विकसित भारत-2047 के संकल्प और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा।

इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष, अभियान संयोजक एवं सह-संयोजक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने आभार व्यक्त किया। संचालन जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा ने किया।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026