Doordrishti News Logo

रिश्वत के आरोपी एसडीएम को जमानत

जोधपुर, राजस्थान उच्च न्यायालय ने रिश्वत के एक प्रकरण में जालोर जिले के आहोर एसडीएम को आज जमानत दे दी। अब एक माह बाद वह जेल से रिहा हो पाएगा। एसडीएम फिलहाल सस्पेंड है। उनको एसीबी जालोर की टीम ने नवंबर में रिश्वत लेते पकड़ा गया था। राजस्थान हाई कोर्ट में न्यायाधीश मनोज कुमार गर्ग की एकल पीठ ने एसडीएम को एक महीने बाद जमानत पर रिहा किया। इससे पहले स्पेशल कोर्ट, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,पाली ने जांगिड़ की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

एसीबी ने यूं पकड़ा था

लक्ष्मण सांखला नाम के पीडि़त ने म्यूटेशन भरने की एवज में एसडीएम द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी को दी थी। शिकायत का सत्यापन किया गया। जिसके बाद पीडि़त लक्ष्मण को एसडीएम आवास पर बुलाकर एसडीएम ने रिश्वत की राशि ली। उस वक्त एसीबी टीम ने दबिश देकर रिश्वत की राशि के साथ में एसडीएम को गिरफ्तार कर लिया। नए आरएएस अधिकारी बने एसडीएम अपनी दूसरी पोस्टिंग में ही रिश्वत लेते पकड़ा गया। आरएएस बनने के बाद चितलवाना में प्रशिक्षु के तौर पर लगाया था। बाद में उसका तबादला आहोर एसडीएम पद पर कर दिया गया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026