Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के बणीठणी सांस्कृतिक संस्थान द्वारा रविवार को सावन उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद अब कोरोना के नए मरीज आने बंद होने के बाद जहां विभिन्न तरह के आयोजन होने लगे हैं उसी कड़ी में महिलाओं को तनाव से बाहर निकालने के उद्देश्य से जोधपुर के बनी ठणी सांस्कृतिक संस्थान द्वारा रविवार को सावन उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

संस्थान की अध्यक्ष खुशी शेखावत ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित कोरोना गाइड लाइंस को ध्यान में रखकर रविवार को चौपासनी स्थित एक रिसॉर्ट में उत्साह और उमंग के साथ सावन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जहां तरह-तरह की राजस्थानी पोशाकों से लबरेज महिलाएं सावन के गीत के साथ सावन की खुशी में झूमती नजर आएगी। लंबे समय बाद महिलाएं सावन उत्सव में झूले झूलती हुई भी नजर आएंगी। इसके लिए झूलों की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

राजस्थान की संस्कृति को ध्यान में रखकर सावन उत्सव की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह है। यंहा महिलाओं को विशेष प्रकार के गेम्स का भी आनंद लेने का मौका मिलेगा। दूसरी ओर स्पेशल डांस कंपटीशन में भी महिलाएं अपनी प्रतिभा का हुनर दिखा पाएंगी। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सावन उत्सव में लहरिया से लेकर राजस्थान की विभिन्न तरह की वेशभूषा में महिलाएं जब सावन उत्सव मनाएंगी तो निश्चय ही लंबे समय बाद महिलाएं खुद को तनाव से बाहर निकाल पाएंगी।

ये भी पढें – नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026