Doordrishti News Logo

टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला गोल्ड मेडल

टोक्यो,ओलंपिक 2020 में शनिवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। भारत के नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 13 साल बाद भारत को गोल्ड मैडल दिलाया। 2008 के ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा ने भारत को 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड मैडल दिलाया था।

नीरज ने दूसरे राउंड में 87.58 मीटर जेवलिन थ्रो कर मैडल के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया। नीरज के इस थ्रो को अंतिम राउंड तक कोई छू नहीं सका और नीरज ने गोल्ड मैडल भारत की झोली में डाल दिया। दूसरे और तीसरे स्थान पर चेज़ रिपब्लिक के खिलाड़ी रहे। जकुब वडलेजच ने 86.67 मीटर थ्रो कर सिल्वर, वितेजसलव वेसली ने 85.44 मीटर थ्रो कर ब्रोंज मेडल जीता।

नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल

नीरज का स्कोर

1st राउंड- 87.03 मी
2nd राउंड – 87.58 मी
3rd राउंड – 76.69 मी
4th राउंड- फाउल
5th राउंड- फ़ाउल।
6th राउंड – 84.24

भारत के अब कुल 7 पदक हो गए हैं, और पदक तालिका में भारत 47 वें पायदान पर है।

ये भी पढें – पंचनद शोध पत्रिका 2020: हमारी लोक परंपराएं, उपराष्ट्रपति को भेंट

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

युवा संगम फेज VII में राजस्थान का नेतृत्व करेगा IIT जोधपुर

September 24, 2026

23 सितंबर को दिन-रात बराबर होने का भ्रम दूर, सारिका ने बताई इक्विनॉक्स की सच्चाई

September 23, 2026

अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान

September 23, 2026

IIT Jodhpur की पारंपरिक शिल्प को IPR और आधुनिक बाजार से जोड़ने की पहल

September 22, 2026

अध्यक्ष पद के चुनाव के दोनों नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए

September 22, 2026

भारत और जापान के वायुसेना प्रमुखों ने तेजस में साथ भरी उड़ान

September 21, 2026

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

चित्र बनाओ-इनाम पाओ चित्रकला एक्टिविटी रविवार को

September 18, 2026