नकली घी के संदेह में सैंपलिंग,दो मकानों में रेड

जोधपुर,नकली घी के संदेह में सैंपलिंग,दो मकानों में रेड। शहर के माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते नकली घी बनाने के कारखाने का पता लगाया है। वहां नकली घी के संदेह में सैंपलिंग की गई है। पुलिस इसमें कॉपी राइट का केस दर्ज कर सकती है। मौका स्थल एक नामी कंपनी के वैपर,खाली डिब्बे आदि मिले हैं। प्रथम दृष्टया घी नकली होने का अंदेशा जताया जाता है।

यह भी पढ़ें – आरोपी ने हत्या के बाद खून से सना जैकेट घर जाकर धो डाला

माता का थान थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ में दो घरों पर रेड दी गई। जानकारी मिली कि वहां पर नकली घी तैयार किया जा रहा है। इस पर पुलिस टीम भी वहां पहुंची। मौके पर एक नामी कंपनी के घी के वैपर आदि मिले हैं। नकली घी होने के अंदेशे से सैंपलिंग करवाई गई है। इस बारे में अभी कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई सैंपलिंग के आधार पर अग्रिम जांच की जाएगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews