Doordrishti News Logo

दो बंद घरों में चोरों ने उड़ाए लाखों के आभूषण

  • एक में दिनदहाड़े लगाई सैंध
  • झंवर और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो बंद घरों में चोरों ने उड़ाए लाखों के आभूषण। शहर के दो थाना क्षेत्रों झंवर और चौहाबो थाना क्षेत्र में चोरी के दो मामले सामने आए हैं। झंवर थाना क्षेत्र के देवासियों की ढाणी में दिनदहाड़े घर का ताला तोडक़र चोर सोने के गहने और 10 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के गुलिस्तां कॉलोनी में सूने मकान का ताला खोलकर चोर चांदी के जेवर,सोने का लूंग,गुल्लक और गैस सिलेंडर ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झंवर में दर्ज मामले की जांच एसआई पिंटू कुमार और चौहाबो में मामले की जांच एएसआई ढल्लाराम को सौंपी है।

साधना शिविर आयोजित

जानकारी के मुताबिक झंवर के लूणवास खारा स्थित देवासयों की ढाणी निवासी लीला ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 24 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे किसी काम लिए घर से निकली थी। बच्चे स्कूल गए हुए थे और पति मजदूरी के लिए दुकान पर गया था। इसी दौरान सुबह 10 से 12 बजे के बीच चोर ने घर में घुसकर चोर करीब एक तोला वजनी सोने की कानों की टोटियां व गुंदा,करीब एक तोला वजनी सोने की नथ व नथ की लड़ी तथा करीब एक चौथाई तोला वजनी माथे का बोर व टिकड़ी चुराकर ले गया।

इसके अलावा प्लास्टिक की टंकी में रखे 10 हजार रुपए भी चोरी कर लिए। करीब 12:15 बजे सूचना मिलने पर लीला देवी घर पहुंची तो सामान और कपड़े बिखरे मिले। जांच करने पर चोरी का पता चला।

किराएदार ने सूचना दी दरवाजा खुला है 
इसी तरह चौहाबो थाना क्षेत्र के पाल रोड स्थित भादू मार्केट (गुलिस्ता कॉलोनी) निवासी रजिया खातुन ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 6 अगस्त से अपनी बहन के घर गई हुई थी। 21 अगस्त की शाम को किरायेदार का फोन आया। उसने बताया कि घर का दरवाजा खुला है। जब वह घर पहुंची तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अलमारियों से सामान गायब था।

रजिया ने पुलिस को बताया कि घर से 8 जोड़ी चांदी की पायल,8 चांदी की अंगूठियां,सोने की लूंग,चांदी की लूंग,एक गुल्लक और एक गैस सिलेंडर चुराकर ले गए।