प्रधान संरक्षा अधिकारी ने किया फलोदी स्टेशन पर संरक्षा सेफ्टी ऑडिट निरीक्षण
पॉइंट एंड क्रॉसिंग,पैनल रूम,सिगनलिंग सहित विभिन्न संरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रधान संरक्षा अधिकारी ने किया फलोदी स्टेशन पर संरक्षा सेफ्टी ऑडिट निरीक्षण। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी संतराम मीणा ने बुधवार को प्रधान कार्यालय एवं जोधपुर मंडल के संरक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फलोदी रेलवे स्टेशन का संरक्षा सेफ्टी ऑडिट निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल संचालन से जुड़े विभिन्न संरक्षा पहलुओं का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ने फलोदी यार्ड में पॉइंट एवं क्रॉसिंग का गहन निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली एवं संरक्षा मानकों की जांच की। इसके साथ ही पैनल रूम, स्टेशन परिसर,स्टेशन कक्ष एवं रेलवे फाटक सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर संरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।
सेफ्टी ऑडिट के दौरान ट्रेन संचालन,सिगनलिंग, विद्युत,इंजीनियरिंग, दूरसंचार तथा अन्य संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए संरक्षा मानकों के निर्धारित प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
एक ही दिन में पकड़े 807 वसूला 5.27लाख जुर्माना
समपार फाटक का निरीक्षण
मारवाड़ लोहावट- हरलाया रेलखंड में समपार फाटक संख्या 49 का पीसीएसओ ऑडिट निरीक्षण टीम ने गहन निरीक्षण किया। इस दौरान समपार फाटक पर सुरक्षा एवं संरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कार्यरत रेलकर्मी से संरक्षा नियमों एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की।
इसके बाद भीकमकोर स्टेशन पर 132/25 केवी. कर्षण उपकेंद्र में टेस्टिंग रूम,बैट्री रूम का निरीक्षण किया और दिशानिर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रधान कार्यालय से सीईएलई हिमांशु शर्मा,सीईटीपी केके.गुप्ता,सीएसटीई प्रोजेक्ट संजीव दीक्षित एवं डिप्टी सीएसओ इंजी. प्रदीप मीणा सहित अन्य अधिकारी तथा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रामनिवास जाट,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार,वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता महेंद्र कुमार,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर जोगेंद्र मीणा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर दूरसंचार अनुपम कुमार, मंडल इंजीनियर संजय पुनिया,सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी सुनील दत्त सहित संरक्षा से जुड़े अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं रेलकर्मी उपस्थित थे।
संरक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रेल संचालन में संरक्षा मानकों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करना तथा संभावित संरक्षा संबंधी कमियों की पहचान कर समयबद्ध रूप से उनका निराकरण करना था।
