Doordrishti News Logo

आरोपी ने हत्या के बाद खून से सना जैकेट घर जाकर धो डाला

  • खून से सनी पेंट और जुराब जला दिए
  • पुलिस ने बरामद की राख
  • आज करेंगे कोर्ट में पेश
  • हत्या की-चेन में लगने वाली नुकीली चीज से की थी

जोधपुर,आरोपी ने हत्या के बाद खून से सना जैकेट घर जाकर धो डाला।शहर के निकट बोरानाडा स्थित आशीर्वाद नैनो मैक्स कॉलोनी में वृद्ध महिला की हत्या के आरोपी के आरोपी ने खून से जैकेट को घर जाकर धो दिया था। फिर ड्यूटी पर चला गया। वापिसी में अपनी पेंट और जुराबों को जो खून से सने थे उन्हें बोरानाडा क्षेत्र में ही किसी सूने स्थान पर जला दिए। पुलिस ने उस स्थान से राख को बरामद किया है। आरोपी से पुलिस ने अब उसकी जैकेट,टोपी, बाइक,वृद्धा का मोबाइल और की चेन में लगी शॉप वस्तु को बरामद किया। की-चेन में लगने वाली शॉर्प चीज से हत्या की गई थी।

यह भी पढ़ें – बाबा रामदेव मंदिर से छत्र और हार चोरी

आरोपी की रिमाण्ड अवधि शुक्रवार को खत्म होने पर उसे फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। बोरानाडा थानाधिाकारी शकील अहमद ने बताया कि मंगलवार को आरोपी राहुल पंवार की निशानदेही पर उसके दोस्त के पास रखे हुए वृद्धा के मोबाइल को बरामद किया था। उसकी रिमाण्ड अवधि शुक्रवार को खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी हत्या के बाद घर खून लगे जैकेट को धो दिया था। पेंट और जुराबों को सूने स्थान पर जला दिया। उसकी राख को एकत्र किया गया है। हत्या के बाद वह देरी से काम पर गया था। वापिसी में वह बोरानाडा क्षेत्र में सूने स्थान पर गया जहां पेंट और जुराबों को जला दिया।

थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि वारदात में फिलहाल उसी का हाथ होना सामने आया है। पुत्रवधु से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। उसने हत्या में खुद का हाथ होने से इंकार किया है। मगर प्रेमप्रसंग की जानकारी पुलिस को दी थी।
थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि आरोपी हत्या के बाद वृद्ध महिला का मोबाइल अपने साथ लेकर चला गया था। जिसे उसने अपने दोस्त को देकर कहा था कि इसकी स्क्रीन टूटी हुई है। जिसे कल ठीक करवाएंगे। दोस्त ने भी उसी का मोबाइल मानकर यारी दोस्ती में फोन अपने पास रख लिया था। अब पुलिस मोबाइल ठीक करवाने के साथ जांच में जुटी हुई है।

यह है मामला
आशीर्वाद नैनो मैक्स कॉलोनी में रहने वाली 60 साल की महिला संतोष पत्नी स्व.शिवसिंह की हत्या गत दिनों राहुल पंवार द्वारा कर दी गई थी। यह हत्या उसके पुत्रवधु से प्रेमप्रसंग के चलते हुई थी। जिसका पता वृद्धा संतोष को चल गया था। आरोपी राहुल पंवार ने वक्त घटना वृद्धा की पुत्रवधु के छोटे बेटे को ही टॉफी के रुपए देकर बाहर भेजा था। छोटा बच्चा बड़ी मां और दादी के पास ही रहता था। जबकि बड़ा बेटा पुत्रवधु के साथ रहता था। आरोपी राहुल बोरानाडा में ही फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। वहीं पर उसकी मुलाकात संतोष की पुत्रवधु से हुई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026