भूतनाथ में सहस्त्रघट सम्पन्न
जोधपुर,अच्छी बरसात की कामना व प्रदेश की खुशहाली के लिए भूतनाथ महादेव के भक्तों द्वारा सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास की अगुवाई में बरसात के लिए रुद्राभिषेक व देश प्रदेश में खुशहाली के लिए भूतनाथ मंदिर में 24 जुलाई को सहस्त्रघट का आयोजन किया गया।
आयोजन समिति के प्रवक्ता प. कन्हैयालाल पुरोहित ‘कनजी’ ने बताया कि प्राचीन शिवालय भूतनाथ में सूरसागर विधायक की अगुवाई में सहस्त्रघट का आयोजन किया गया। जिसमें 51 पंडितों द्वारा सम्वेत स्वरों में रुद्राभिषेक किया गया। इसमें हदूजारों घड़ो से दूध व जल से अभिषेक किया। उत्सव में हेमलता राजे,उत्कर्ष फाउंडर व सीओ निर्मल गहलोत, डॉ.राजू व्यास,नदरेश सुराणा आनंद सिंह,डॉ.दिनेश गहलोत सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग ले कर विशेष पूजा अर्चना की। इस मौके पर मंदिर को फूल मंडली व आकर्षक रोशनी से सजाया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

