Doordrishti News Logo

इनामी हिस्ट्रीशीटर का भाई भी अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार

जोधपुर, कमिश्ररेट की एयरपोर्ट थाना पुलिस ने इनामी हिस्ट्रीशीटर मनीष जाणी के भाई को उसके मकान से गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने अवैध पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी अपने भाई के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देता या नहीं इस बारे में पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। इधर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को आज कोर्ट में पेश कर पांच दिन की अभिरक्षा में लिया है।

एयरपोर्ट थानाधिकारी रमेंद्र सिंह ने बताया कि खारडा रणधीर स्थित जाणियों की ढाणी निवासी हेतनाराम पुत्र भानाराम विश्नोई को अवैध पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। मुखबिरी सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर मनीष जाणी का भाई हेतनाराम के पास में अवैध  हथियार हो सकते हैं। इस पर पुलिस की एक टीम एसआई जगदीश, हैडकांस्टेबल जगदीश, सुनील राणा, कांस्टेबल राजूराम,जयसिंह, हिम्मत सिंह के साथ उसकी ढाणी पर पहुंची और दस्तयाब कर पिस्टल कारतूस जब्त कर आर्म्स एक्ट में केस बनाया।

आरोपी हेतनाराम विश्रोई अपने भाई मनीष जाणी के साथ मिलकर वारदातें करता या नहीं इस बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मनीष जाणी को शनिवार को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने ऑडी कार में अवैध विदेशी पिस्टल और 14 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा था। उसपर पुलिस आयुक्त की तरफ से दस हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।
जिसे आज कोर्ट में पेश कर पांच दिन की अभिरक्षा में लिया गया है।

कार चोरी की या खरीदी इस बारे में पता लगाया जा रहा

चौहाबो थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि आरोपी मनीष जाणी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उसके पास में मिली ऑडी कार चोरी की या उसने खरीदी इस बारे में पता लगाया जा रहा है। कार 2011 के मॉडल की है। फिलहाल उसने राजस्थान के बाहर से खरीदना बताया है। अवैध विदेशी पिस्टल के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026