Doordrishti News Logo

पत्नी पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला करने का आरोपी पति गिरफ्तार

पति के खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट और आगजनी के प्रकरण दर्ज

जोधपुर, शहर के प्रतापनगर स्थित चांदणा भाखर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला पर उसके पति ने शनिवार को लोहे के पाइप से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में रविवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने प्रेम विवाह कर रखा था और अनबन के चलते वह पति से अलग रह रही थी। महिला भजन कीर्तन के लिए बाहर आती जाती है जो उसके पति को पसंद नहीं होने पर अनबन हुई थी।

प्रतापनगर थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि मूलत: नागौर के गोटन हाल चांदणा भाखर गली नंबर 11 में रहने वाली सज्जन कंवर उर्फ अंजली पत्नी सलमान ने रिपोर्ट दी थी। वह शनिवार को अपने घर पर थी तब उसका पति सलमान आया और लोहे के पाइप से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आस पास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। थानाधिकारी ढाका ने बताया कि प्रकरण हत्या प्रयास में दर्ज किया गया।

रविवार को आरोपी पति हाजीजी का नोहरा सुथारों का बास मोहल्ला लायकान निवासी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया। वह जालोरी गेट से पकड़ा गया। पहले उसके जालोर भागने की लोकेशन पुलिस को मिली थी।

तीन प्रकरण पहले भी हो रखे है दर्ज

थानाधिकारी ढाका ने बताया कि आरोपी सलमान के खिलाफ पहले से ही प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। उसके खिलाफ उदयमंदिर,सदर कोतवाली एवं नागोरी गेट में मारपीट, आर्म्स एक्ट एवं आगजनी के प्रकरण दर्ज हो रखे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026