Marwar Medical University released results in a record 20 days.

मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी ने रिकॉर्ड 20 दिनों में जारी किया परिणाम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी ने रिकॉर्ड 20 दिनों में जारी किया परिणाम। मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी,जोधपुर द्वारा नर्सिंग,फार्मेसी, फिजियोथेरेपी एवं पैरामेडिकल के स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु आयोजित MMUET (UG)-2026 का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया।

परीक्षा के मुख्य तथ्य:-
विश्वविद्यालय द्वारा यह कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा (CBT) 3 जुलाई को राजस्थान के पाँच सम्भागीय मुख्यालयों जयपुर, जोधपुर,अजमेर, उदयपुर एवं बीकानेर में दो पारियों में सफलता पूर्वक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए लगभग 20,000 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 88 प्रतिशत उपस्थिति के साथ करीब 17,000 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

चेक बाउंस के मामलों में मूल न्यायिक रिकॉर्ड जरूरी: हाईकोर्ट

समग्र मेरिट में शीर्ष 10 अभ्यर्थी:-
1.सुरेन्द्र- बीकानेर
2.अरविन्द प्रजापत- सवाई माधोपुर
3.पूजा यादव-सीकर
4.पंखी-जालोर
5.सक्षम डूडी-जोधपुर
6.स्नेहल जाजड़ा-पाली
7.प्रवीण पालीवाल- जोधपुर
8.मनीषा सीरवी-जोधपुर
9.प्रकाश चौधरी-जोधपुर
10.भवानी-जोधपुर

श्रेणीवार प्रथम स्थान:-
-OBC-NCL: सुरेन्द्र बीकानेर
-UR: स्नेहल जाजड़ा पाली
-EWS: प्रवीण पालीवाल जोधपुर। समग्र वरीयता सूची के प्रथम दस अभ्यर्थियों में 6 छात्र एवं 4 छात्राएँ शामिल हैं।

अवैध बजरी से भरे दो डंपर पकड़े,चालक पर केस दर्ज

रिकॉर्ड उपलब्धि:-
मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी ने परीक्षा आयोजन के मात्र 20 दिनों के भीतर परिणाम घोषित कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा आयोजन से लेकर परिणाम तैयार करने तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष,पारदर्शी, तकनीक सक्षम एवं समयबद्ध तरीके से सम्पन्न किया गया।

कुलगुरु ने प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन तथा रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित किए जाने पर विश्वविद्यालय की समस्त टीम के कार्यों की सराहना की और सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण काउंसलिंग से संबंधित कार्यक्रम,दिशा-निर्देश एवं नवीनतम सूचनाओं के लिए वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।

जोधपुर पुलिस ने लौटाई 58 लोगों की मुस्कान