रूडिप ने बकरा मंडी में दिलाई स्वच्छता की शपथ
सीवर में ठोस कचरा न डालें
जोधपर(दूरदृष्टीन्यूज),रूडिप ने बकरा मंडी में दिलाई स्वच्छता की शपथ। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रूडिप) ने बकरा मंडी की आंगनबाड़ी संख्या 02 में सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग पर सामुदायिक बैठक कर महिलाओं को जागरूक किया।
देश के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन
अधीक्षण अभियंता केपी व्यास के निर्देशन में सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई ने बैठक का आयोजन किया। रूडिप कैप टीम के धीरेन्द्र वैष्णव ने कहा कि सीवर लाइन में ठोस अपशिष्ट न बहाएं। स्नानघर और रसोईघर में जाली जरूर लगाएं। स्वच्छता आदत नहीं,सामाजिक जिम्मेदारी है। हर नागरिक के योगदान से स्वच्छ, स्वस्थ शहर बनेगा।
एसओटी लक्ष्मी सैनी बोलीं सीवर में कचरा डालने से जाम,जलभराव,दुर्गंध और गंदगी फैलती है। संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ता है। बैठक में संवेदक फर्म की सोशल आउटरिच टीम से कमलेश, मुन्नालाल और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरण, उमराव ने भी भागीदारी निभाई।
