Doordrishti News Logo

शिक्षकों ने किया शिक्षा नीति व समस्याओं पर मंथन

दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शुरू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शिक्षकों ने किया शिक्षा नीति व समस्याओं पर मंथन। शहर में आज से अलग-अलग संगठनों के जिला शैक्षिक सम्मेलन शुरू हो गए। सम्मेलन दो दिन चलेंगे। इस दौरान शिक्षकों ने शिक्षा नीति व समस्याओं पर मंथन किया।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) खंड महानगर जोधपुर की ओर से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय किसान कन्या नागौरी बेरा में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आज शुरू हुआ। खंड महानगर जोधपुर के अध्यक्ष अशोक चौधरी एवं मंत्री विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में संगठन के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श के साथ शिक्षकों की शैक्षिक एवं संगठनात्मक भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

शारीरिक शिक्षक संघ जिला शाखा जोधपुर का अधिवेशन राजकीय अंध विद्यालय आंगनवा में आयोजित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश बेनीवाल व जोधपुर महानगर के जिलाध्यक्ष दिनेश सांखला ने बताया कि दो दिवसीय अधिवेशन में खेलों में सुधार,खेल मैदानों की उपलब्धता, शारीरिक शिक्षा कैडर को सुदृढ़ करने,कैडर की लम्बित मांगों का ज्ञापन तैयार कर राज्य सरकार को प्रेषित किया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष दिनेश सांखला ने बताया कि एक हजार तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षक,द्वितीय श्रेणी में पदोन्नत हुए हैं, उनको जल्द पदस्थापन करवाने व नई भर्ती शुरू करने की भी मांग की जाएगी। खेल मैदानों में प्रतियोगिताओं के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा की जा रही है।

अधिवेशन के दूसरे दिन खुला मंच रखा जाएगा, जिसमें शारीरिक शिक्षकों के सुझाव लिए जाएंगे और ज्ञापन बनाकर सरकार को प्रेषित किया जाएगा। इसी तरह राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का शिक्षक सम्मेलन भी आज शुरू हुआ।

सम्मेलन में शिक्षा की गुणवत्ता,शिक्षण में नवाचार, शिक्षक हितों, सेवा संबंधी समस्याओं तथा संगठन को मजबूत बनाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल मांजू ने कहा कि शिक्षक संगठन का मूल उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और शिक्षक एवं विद्यार्थी हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से सामने रखना है।

जोधपुर संभाग अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ ने संगठन की एकजुटता और शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार व्यक्त किए। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिलामंत्री नरपत सिंह चारण ने संगठन की गतिविधियों तथा शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गोदारा ने सम्मेलन का संचालन करते हुए संगठन की गतिविधियों, शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।

सम्मेलन के दौरान संगठन और शिक्षा जगत में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। सम्मेलन में ओम प्रकाश खिलेरी,श्रवण गोदारा,पप्पाराम देवासी, चैनाराम देवासी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts:

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

गिफ्ट कार्ड के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

September 19, 2026

ब्रांडेड कंपनियों के डुप्लीकेट कपड़े बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार

September 19, 2026

दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का 5 हजार का फरार इनामी मुंबई से गिरफ्तार

September 19, 2026

ऑक्सीजन गैस सिलेंडर के चोरी हुए वॉल्व बरामद आरोपी गिरफ्तार

September 19, 2026