काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु काचीगुड़ा- भगत की कोठी-काचीगुड़ा एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार गाडी संख्या 17605, काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस 21अप्रैल से नांदुरा स्टेशन पर 13.39 बजे आगमन एवं 13.40 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 17606,भगत की कोठी-काचीगुडा एक्सप्रेस 21अप्रैल से नांदुरा स्टेशन पर 01.24 बजे आगमन एवं 01.25 बजे प्रस्थान करेगी।
