दो माह में 1358 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित

  • उत्तर पश्चिम रेलवे की आय में शानदार बढ़ोतरी
  • 3.17 करोड़ यात्रियों से 656 करोड़ और 5.39 मिलियन टन माल ढुलाई से 702 करोड़ रुपये की आय
  • दोनों मदों में 17 प्रतिशत वृद्धि

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो माह में 1358 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के शुरुआती दो महीनों में उत्तर पश्चिम रेलवे ने राजस्व अर्जन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यात्री एवं माल परिवहन दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के बल पर रेलवे ने अप्रैल और मई के दौरान कुल 1358 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। यात्री आय और माल ढुलाई आय दोनों में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल एवं मई 2026 के दौरान 3.17 करोड़ यात्रियों ने रेल सेवाओं का उपयोग किया,जिससे रेलवे को 656 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई। 5.39 मिलियन टन माल की ढुलाई कर रेलवे ने 702 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया।

डिफेंस लेबोरेटरी जोधपुर में फिट इंडिया साइकिल ड्राइव

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि महाप्रबंधक अमिताभ के नेतृत्व में रेलवे संरक्षा,समयपालन, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने पर विशेष ध्यान दे रहा है।निर्माण और विद्युतीकरण कार्यों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप पूरा करने के प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव रेलवे के परिचालन और आय दोनों पर दिखाई दे रहा है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग,यात्री सेवाओं में सुधार और माल परिवहन की दक्षता बढ़ाने के कारण राजस्व में यह उल्लेखनीय वृद्धि संभव हो सकी है। यात्री और माल परिवहन संचालन में उत्तर पश्चिम रेलवे ने भारतीय रेल के विभिन्न जोनों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।

बढ़ी आय से उपलब्ध होंगी बेहतर यात्री सुविधाएं रेलवे के अनुसार बढ़ी हुई आय का उपयोग यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। इससे भविष्य में यात्री सुविधाओं और रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं को भी गति मिलेगी।

Related posts:

ईवीएम व निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान दल रवाना

September 10, 2026

आत्महत्या का संबंध व्यक्ति की मनोदशा से है: डॉ.गहलोत

September 10, 2026

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026